फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने यमुनोत्री हाईवे पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य से ब्रह्मखाल बाजार में हो रही समस्याओं के विरोध में रविवार को छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यमुनोत्री हाईवे पर धरना प्रदर्शन कर सांकेतिक जाम लगाया।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि यमुनोत्री हाईवे पर बीते कुछ समय से सड़क चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है, लेकिन संबंधित कंपनी द्वारा बरती जा रही लापरवाही के कारण ब्रह्मखाल बाजार के आसपास मलबे के ढेर लगे हुए हैं। जो बारिश में लोगों के घरों में घुस रहा है। शिकायत के बावजूद कंपनी कर्मचारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पुलिस व निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छात्रों से वार्ता की। साथ ही जल्द समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों में सोनू नेगी, प्रह्लाद रावत, रोबिन, गौतम रावत, नवीन राणा, अभिषेक पंवार, अनुज बिष्ट आदि छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें