फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सरस्वती शिशु और विद्या मंदिरों से छात्रों को मिलती है संस्कारवान शिक्षा

Sun, 08 Dec 2024 08:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शक्तिपुरम में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन हुई। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि सरस्वती शिशु और विद्या मंदिरों से छात्रों को संस्कारवान शिक्षा मिलती है। ये विद्यालय छात्रों को संस्कारवान शिक्षा देकर देश को अच्छे और जिम्मेदार नागरिक देने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शक्तिपुरम के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि शिक्षा देना आम बात है, लेकिन संस्कारवान और गुणवत्तायुक्त शिक्षा छात्रों का भविष्य बनाती है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भाषा से नहीं, बल्कि संस्कृत भाषा पढ़कर आईएएस अधिकारी बन सकते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के 11 छात्र-छात्राओं को 1100-1100 रुपये की नकद राशि और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 500-500 रुपये की नकद राशि दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा 151 छात्र-छात्राओं की माताओं को प्रति एक हजार राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य नत्थीलाल बंगवाल ने विद्यालय की गत वर्षों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एडीएम देवानंद शर्मा, रामसुंदर नौटियाल, पूनम रमोला, विजय बडोनी, सुभाष नौटियाल, सुमन बडोनी, मनोज कोहली, जोत सिंह बिष्ट, खीमानंद बिजल्वाण, कमल नौटियाल, खुशपाल रमोला, बिजेंद्र कोहली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें