फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: साठ वर्ष से पुराने जर्जर भवन में पढ़ने के लिए को मजबूर छात्र

Tue, 23 Jun 2026 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने भवन ध्वस्त कर नया बनाने की उठाई मांग
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़। करगिल शहीद दिनेश चंद कुमांई राजकीय इंटर कॉलेज जागत का संचालन विगत 43 वर्षों से करीब साठ वर्ष पुराने राजकीय जूनियर हाईस्कूल के भवन में किया जा रहा है। इसमें कई कमरे जर्जर हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर कमरों को ध्वस्त कर नया भवन बनाया जाए।
अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगमोहन पंवार, राजेश रावत, मनवीर चौहान, लक्ष्मण कैंतूरा का कहना है कि जोगत में राजकीय जूनियर हाईस्कूल के भवन का निर्माण 1965 में किया गया था। क्षेत्र में इंटर कॉलेज स्वीकृत होने के बाद 1982 से विद्यालय का संचालन जूनियर हाईस्कूल के भवन में किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में विद्यालय के करीब 130 छात्र-छात्राएं करीब साठ वर्ष पुराने जर्जर भवन में पढ़ने के लिए मजबूर हैं। स्थानीय लोग कई बार जर्जर हो चुके भवनों को तोड़कर वहां पर नए भवन की मांग कर चुके हैं लेकिन इस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही है। कहा कि विद्यालय का नाम करगिल शहीद दिनेश चंद कुमांई के नाम पर रखा गया है। उनके परिजन भी कई बार शासन-प्रशासन से इस विद्यालय के भवन निर्माण की मांग कर चुके हैंं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अब जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो वे आंदोलन करेंगे। प्रधानाचार्य भजन सिंह राणा का कहना है कि भवन निर्माण के लिए उच्च स्तर पर पत्राचार किया गया है। भवन को निष्प्रयोजन घोषित करने के लिए लोनिवि को पत्र लिखा गया है। लोनिवि के एई मोहन चौहान का कहना है कि विद्यालय का निरीक्षण किया जा चुका है। इस संबंध में रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें