फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणाम घोषित न होने से गुस्साए छात्र-छात्राओं ने दी महाविद्यालय में तालाबंदी की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि की ओर से जारी विज्ञप्ति के आधार पर विशेष आंतरिक परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं अब परिणाम घोषित नहीं किए जाने से परेशान हैं। छात्र-छात्राओं ने शीघ्र परिणाम घोषित नहीं करने पर 21 दिसंबर को महाविद्यालय में तालाबंदी का एलान किया है।
विज्ञापन

पीजी कालेज के छात्र-छात्राओं ने बताया कि महाविद्यालय में होने वाली आंतरिक परीक्षाओं में कई विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हो गए थे, जबकि कई इन परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गए थे। बीते सितंबर में विवि प्रशासन द्वारा विज्ञप्ति जारी कर वंचित एवं अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं से विशेष आंतरिक परीक्षा के लिए आवेदन मांगे और इसके लिए प्रति विषय एक-एक हजार आवेदन शुल्क भी वसूला गया। परीक्षा हुए दो माह बीतने के बाद भी रिजल्ट नहीं घोषित नहीं होने से परेशान हैं। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष गणेश राणा, अमरीकन पुरी, गौतम रावत, सुधीश पंवार, शिवम रतूड़ी, सरोल रमोला, बीना, प्रीति, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें