फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मुख्य बाजार में स्ट्रीट लाइट खराब, लोग हो रहे परेशान

Mon, 19 Oct 2026 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की टंकी के पास भी लाइट नहीं है, लोगों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। शहर के मुख्य बाजार में स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण शाम ढलते ही कई हिस्सों में अंधेरा हो रहा है। स्थानीय निवासियों के साथ ही बाजार में आने वाले पर्यटकों और राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजार में पानी की टंकी के पास लंबे समय से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है लेकिन नगर पालिका प्रशासन की ओर से इन्हें ठीक कराने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय निवासी सुधीर बिष्ट, सुरेश मटुठा, मान सिंह गुसाईं, विष्णुपाल रावत, अरुण बिष्ट और विशन परमार ने बताया कि मुख्य बाजार में पानी की टंकी के पास लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले कई सालों से बंद हैं। इस संबंध में कई बार नगर पालिका प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। कहा कि रात के समय बाजार में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से राहगीरों को आवाजाही में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अंधेरे के कारण दुकानों और आसपास के क्षेत्र में चोरी की आशंका भी बनी रहती है। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों और पर्यटकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने और बाजार में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें