फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: एसपी ने भटवाड़ी, गंगनानी, झाला में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के दिए निर्देश

Sat, 16 May 2026 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने गंगोत्री हाईवे का दौरा करके यात्रा और यातायात व्यवस्था की जांच की। उन्होंने भटवाड़ी, चड़ेती, गंगनानी और झाला जैसे संकरे और संवेदनशील रास्तों पर जरूरत पड़ने पर वन-वे ट्रैफिक लागू करने के निर्देश दिए। इससे श्रद्धालुओं को जाम की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए एसपी ने उत्तरकाशी से गंगनानी तक कई जगहों का निरीक्षण किया और पुलिस, एसडीआरएफ व पैरामिलिट्री बल को ज्यादा सतर्क रहने के निर्देश दिए। एसपी उपाध्याय ने तीर्थयात्रियों से यात्रा एवं सुरक्षा प्रबंधों का फीडबैक भी लिया और उनके यात्रा अनुभवों को सुना। अब तक लगभग 4.9 लाख श्रद्धालु यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में सुरक्षित दर्शन कर लौट चुके हैं। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक मनेरी दीपक नौटियाल, निरीक्षक यातायात सुनील कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुखपाल सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें