ज्ञानसू पुलिस लाइन जिम्नेजियम हॉल में हुई क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने जनपद में अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न थानों में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बीते माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को मैन ऑफ द मंथ पुरस्कार से नवाजा।
मंगलवार को पुलिस लाइन ज्ञानसू स्थित जिम्नेजियम हॉल में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें एसपी पंकज भट्ट ने मानसून सीजन में प्राकृतिक आपदाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस बल को अलर्ट रहने को कहा। एसपी ने जुलाई में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों को मैन ऑफ द मंथ घोषित कर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें बड़कोट के थानाध्यक्ष दिग्पाल सिंह कोहली, धरासू के थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल, एसआई समीप पांडे, विनोद पंवार, अश्विनी बलूनी एवं दीपशिखा, हेड कांस्टेबल सुनील रावत, कांस्टेबल सतीश चंद्र, अनिल चौहान, अनिल तोमर, आनंद खरोला, मुकेश सेमवाल, रमेश नेगी, दिनेश तोमर, चंद्रविकास, किरन लेखवार, विशाल छाछर, विरेंद्र तोमर एवं सत्यवान शर्मा को सम्मानित किया गया। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक दीवान सिंह मेहता एवं अनुज आर्य मौजूद रहे।