फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर में सौंदी का भविष्य : जिला बदलने के बाद भी दस्तावेजों में टिहरी का ठप्पा

Mon, 09 Feb 2026 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा पोर्टल से भी नहीं जुड़ा गांव, समस्याओं को लेकर डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन


उत्तरकाशी। विकासखंड डुंडा अंतर्गत ग्राम सभा सौंदी की ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। ज्ञापन देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सभा सौंदी अब तक उत्तरकाशी जनपद के मनरेगा पोर्टल से सही रूप से संबद्ध नहीं हो पाया है जिससे ग्रामीणों को रोजगार संबंधी कार्यों में कठिनाई हो रही है।


ग्रामीणों ने अवगत कराया कि ग्राम सभा सौंदी बीते 30 नवम्बर 2023 से जनपद उत्तरकाशी में सम्मिलित है। अब तक तकनीकी एवं अभिलेखी त्रुटियों के कारण शासकीय योजनाओं से पूर्ण रूप से नहीं जुड़ पाई है। आधार कार्ड में निवास विवरण संशोधन नहीं हो पा रहा। ग्रामवासियों के आधार कार्ड में अभी भी निवास स्थान टिहरी गढ़वाल प्रदर्शित हो रहा है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग को छोड़कर अन्य अधिकांश विभागों से ग्राम सभा सौंदी को योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है। जिससे विकास कार्य बाधित हैं। ग्रामीणों ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 नजदीक है किंतु अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि ग्राम सभा सौंदी के मतदाता किस विधानसभा क्षेत्र में मतदान करेंगे।
विज्ञापन

सौंदी को गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र जनपद उत्तरकाशी में विधिवत शामिल करने की मांग रखी गई। इसके अलावा सौंदी ग्राम को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्राम सिलोड़ा से जोड़ने को सड़क स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू करने और विधायक निधि व्यय करने की प्रशासनिक अनुमति प्रदान करने आदि मांगों को डीएम के सम्मुख रखा। डीएम प्रशांत आर्य ने प्रतिनिधिमंडल को आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान जीतम सिंह रावत, आनंद सिंह पंवार, जयपाल सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें