फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोप में बेटी के बाद दामाद को भी किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक के तियां गांव में करीब डेढ़ माह पहले हुए हत्याकांड के मामले में राजस्व पुलिस ने मृतक के दामाद को भी गिरफ्तार किया है। घटना में मृतक की पुत्री की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

तियां गांव में विगत 18 जून को विवाहिता कविता ने कुदाल से हमला करके अपने पिता त्रेपनु की हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी महिला के जुर्म कबूलने पर राजस्व पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में आरोपी महिला के पति की संलिप्तता को लेकर राजस्व उपनिरीक्षक राजेश रावत के नेतृत्व वाली टीम जांच कर रही थी। करीब डेढ़ माह तक चली जांच के बाद राजस्व पुलिस ने आरोपी महिला के पति सुनील को भी हत्या में संलिप्त पाया और शुक्रवार को आरोपी सुनील निवासी कसलाना को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। राजस्व निरीक्षक बृजमोहन आर्य ने बताया कि आरोपी सुनील के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 व 201 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे आज शनिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें