फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवायरस एकादश ने जीता स्व.चंदन सिंह राणा क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
रैथल गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को ट्रॉफी देते विधायक गोपाल रावत। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
स्व.चंदन सिंह राणा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में सोमवायरस एकादश ने दयारा इलैवन को पराजित कर विजेता का खिताब जीता। गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

दयारा बुग्याल के प्रमुख पड़ाव रैथल गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोमवायरस एकादश की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 130 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दयारा इलैवन की टीम महज चार ओवरों में 40 रन बनाकर ढेर हो गई। प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्राफी एवं नकद पारितोषिक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। कहा कि जिला मुख्यालय पर फुटबाल महिला हॉस्टल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा जल्द ही भटवाड़ी में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। विधायक ने प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल राणा एवं उनके साथियों के प्रयास की सराहना की। इस मौके पर अरविंद नेगी, विपिन राणा, सुमित रतूड़ी, रोशन लाल, पाल सिंह राणा, खिमानंद रतूड़ी, दीपराज राणा, प्रदीप राणा, हेमंत रतूड़ी, शशिकांत रतूड़ी, राजदीप विश्वकर्मा, सूरज रावत, रॉबिन रावत आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें