फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी चारधाम यात्रा में यमुनोत्री धाम की यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है, जिसमें यमुनोत्री धाम के छह किमी पैदल मार्ग पर जमा बर्फ को हटाने का कार्य जोरों पर है। अगले कुछ दिनों में पैदल मार्ग से बर्फ पूरी तरह हटने की उम्मीद है। इसके बाद मार्ग की मरम्मत के काम पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन

सहायक अभियंता ज्योति रावत ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में पैदल मार्ग से बर्फ हटा दी जाएगी। साथ ही मार्ग पर टूटफूट की जगहों की मरम्मत की जाएगी। छह किमी पैदल मार्ग पर कुछेक जगह रेलिंग आदि क्षतिग्रस्त हैं। उन्होंने फूलचट्टी जानकीचट्टी मोटर मार्ग को भी जल्द दुरुस्त करने की बात कही। सब कुछ ठीक रहा तो आगामी यात्रा सीजन में यमुनोत्री धाम के आखिरी पड़ाव जानकीचट्टी में स्थित लोनिवि का गेस्ट हाउस भी सड़क मार्ग से जुड़ जाएगा। सहायक अभियंता ज्योति रावत ने बताया कि यात्रा शुरू होने तक उक्त रिंग रोड बनकर तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें