वह जोशियाड़ा में अपने भाई के साथ कमरा लेकर रहती थी। 30 दिसंबर की शाम को घर नहीं पहुंचने पर उसके भाई आशीष ने अगले दिन थाना कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की थी। बृहस्पतिवार शाम को ही ग्रामीणों ने कोटियालगांव और बौंगा के निकट खुड़के पानी तोक के जंगल में एक लड़की का शव चुन्नी के सहारे पेड़ से लटके होने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। उसकी शिनाख्त पूजा के रूप में हुई।
पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला माना रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि होने पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष जेपी कुकरेती ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में लड़की के गले पर कोई निशान नहीं पाए गए। मौत दम घुटने से हुई है। लड़की की ठोडी पर चोट के निशान है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। क्षेत्र के भाजपा नेता रणवीर राणा, बैसाखू लाल, छात्रसंघ अध्यक्ष दीपेंद्र कोहली आदि ने पुलिस से मामले के खुलासे की मांग की है।