फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: छोटे पॉलीहाउस से बदलेगी पहाड़ की खेती की तस्वीर

Wed, 16 Sep 2026 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पहाड़ में छोटी जोत और मौसम पर निर्भर खेती के बीच उत्तरकाशी में छोटे पॉलीहाउस के जरिए संरक्षित खेती का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। नाबार्ड की आरआईडीएफ योजना के तहत 50 से 500 वर्गमीटर के क्लस्टर आधारित पॉलीहाउस में सब्जी और फूलों की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र, चिन्यालीसौड़ में आयोजित प्रशिक्षण में भटवाड़ी और गंगा घाटी के 114 किसानों ने हिस्सा लिया। वैज्ञानिकों ने संरक्षित खेती में सब्जी उत्पादन एवं प्रबंधन, रोग-कीट नियंत्रण, पोषक तत्व प्रबंधन, कटाई के बाद उत्पादों के रखरखाव व प्रसंस्करण और वर्मी कंपोस्टिंग की जानकारी दी। किसानों को पॉलीहाउस और फील्ड विजिट भी कराई गई। सहायक उद्यान अधिकारी टीएस पुंडीर ने बताया कि किसान अपुणी सरकार पोर्टल के माध्यम से पॉलीहाउस के लिए आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें