फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: केदारकांठा ट्रैक पर भटके छह ट्रैकर, सभी सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। केदारकांठा ट्रैक के सफल आरोहण के बाद लौट रहे राजस्थान के छह ट्रैकर्स रास्ता भटक गए। सूचना मिलने पर मोरी थाना पुलिस और वन विभाग की टीम ने ट्रैक पर खोज-बचाव अभियान चलाकर ट्रैकर्स को सुरक्षित सांकरी पहुंचा दिया।

मोरी थानाध्यक्ष रणवीर चौहान ने बताया कि बीते बुधवार को राजस्थान के छह ट्रैकर्स ट्रेकिंग एजेंसी के गाइड के साथ केदाराकांठा के आरोहण के लिए रवाना हुए थे। बृहस्पतिवार को इन लोगों ने सुबह चार बजे सफल आरोहण किया। बेस कैंप लौटते समय जुड्डोताल के समीप गाइड आगे निकल गए और ट्रैकर्स कुछ देर के लिए रुक गए थे। लेकिन रास्ते की सही जानकारी न होने के कारण ट्रैकर्स जंगल में रास्ता भटक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मोबाइल से कंट्रोल रूम पर फोन कर इसकी सूचना दी। इसके बाद मोरी पुलिस और वन विभाग की टीम ट्रैकर्स के खोज-बचाव के लिए रवाना हुई। बृहस्पतिवार को पूरे दिन चले खोज अभियान के बाद सभी छह लोग सुरक्षित जुड्डोताल के समीप मिले। इसके बाद टीम ने उन्हें सांकरी पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें