फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद वन्य जीव विहार में खनन कर रही छह मशीनें सीज

विज्ञापन
मोरी उत्तरकाशी के गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र में अवैध खनन में लगी मशीनें सीज करते वन कर्मी। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पार्क प्रशासन हरकत में आ गया है। पार्क प्रशासन ने अवैध खनन में लगी एलएनटी, जेसीबी आदि छह मशीनें सीज कर खनन पर जुर्माना काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पार्क की सूपिन रेंज में केदारकांठा ट्रेक के नीचे देवरा-दणगाण गांव मोटर मार्ग का निर्माण चल रहा है। इसके लिए ठेकेदार द्वारा भारी मशीनें लगाकर अवैध खनन करने के साथ ही विस्फोटकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। खनन को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए पार्क के अधिकारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर खनन के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
मौके पर पहुंची गोविंद वन्य जीव विहार की टीम ने खनन में लगी एलएनटी एवं जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर आदि छह मशीनें सीज कर दी हैं। साथ ही आधा हेक्टेयर वन भूमि में अवैध खनन की पुष्टि करते हुए इसकी माप कर जुर्माना काटने के आदेश दिए हैं। वन क्षेत्राधिकारी ज्वाला प्रसाद ने बताया कि ठेकेदार राजीव कंडारी की दो जेसीबी मशीनें, दो ट्रैक्टर और एक कंप्रेशन जब्त किए गए हैं, जबकि एक एलएनटी मशीन को मौके पर ही सीज किया गया है। जब्त मशीनों में से एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर बिना नंबर के हैं। खनन की माप कर जुर्माना काटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सांकरी रेंज में बरामद हुई अवैध लकड़ी
पार्क क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान अवैध लकड़ी बरामद होने से अवैध कटान की पुष्टि हुई है। वन क्षेत्राधिकारी ज्वाला प्रसाद ने बताया कि बीते रोज सांकरी रेंज में निरीक्षण के दौरान 26 नग राई व 1-1 नग कैल और मुरेंडा के बरामद हुए। मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। अवैध लकड़ी को जब्त कर आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें