फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: अस्पताल, स्कूल और कोर्ट के 100 मीटर दायरे में बनेगा साइलेंस जोन

Tue, 10 Nov 2026 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे, लाउडस्पीकर व हॉर्न बजाने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जिले में अस्पतालों, स्कूलों और न्यायालय परिसरों के आसपास शोर पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आदेश जारी किए हैं। इन संस्थानों के चारों ओर कम से कम 100 मीटर क्षेत्र को साइलेंस जोन घोषित करने की कार्रवाई की जाएगी। इस दायरे में डीजे, लाउडस्पीकर और वाहनों के अनावश्यक हॉर्न बजाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डीएम ने पुलिस अधीक्षक और सभी उप जिला मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्र में सरकारी और निजी अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों व न्यायालय परिसरों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इन स्थानों के आसपास ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार, लाउडस्पीकर और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली का इस्तेमाल सक्षम अधिकारी की लिखित अनुमति के बिना नहीं किया जा सकेगा। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक इनके इस्तेमाल पर लागू प्रतिबंधों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। पुलिस को इन संस्थानों के आसपास अनावश्यक हॉर्न बजाने और बिना अनुमति ध्वनि उपकरणों के इस्तेमाल पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर इन क्षेत्रों का निरीक्षण करने और कार्रवाई की जानकारी देने को कहा है। वहीं, स्थानीय निकायों और पुलिस को सूचना पट्ट, पोस्टर, सार्वजनिक उद्घोषणा और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उद्देश्य अस्पतालों में मरीजों के उपचार, स्कूलों में पढ़ाई और न्यायालयों में कामकाज के लिए शांत वातावरण बनाए रखना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें