फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पशुपतिनाथ के लिए रवाना हुई श्रीगंगा कलश यात्रा, काशी विश्वनाथ मंदिर में हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर तक जाने वाली श्रीगंगा कलश यात्रा उत्तरकाशी पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद कलश यात्रा काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने मां गंगा के जयकारे लगाते हुए विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद प्रतिवर्ष गंगा जल से भरा कलश नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचाया जाता है। गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश महाराज ने बताया कि यह यात्रा उत्तरकाशी, टिहरी और हरिद्वार होते हुए नेपाल पहुंचती है। इसी गंगाजल से पूरे वर्ष भगवान पशुपतिनाथ का विशेष जलाभिषेक किया जाता है। उन्होंने बताया कि मां गंगा के कपाट बंद होने और लक्ष्मी पूजन के दौरान यह कलश पशुपतिनाथ मंदिर में विराजमान रहता है। गंगाजल से भरे कलश के दर्शन कर श्रद्धालु मन्नतें मांगते हैं। इस यात्रा का धार्मिक महत्व होने के साथ ही भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करने का संदेश भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें