फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: 800 मीटर में शीतल व त्रिकूद ने बाजी मारी

Thu, 08 Oct 2026 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद स्तरीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में आयोजित 26वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ। अंडर-19 बालक वर्ग में चिन्यालीसौड़ के प्रभात चैंपियन रहे। बालिका वर्ग में भटवाड़ी की शीतल ने 800 मीटर, 1500 मीटर और त्रिकूद में प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की।
अंडर-17 बालिका वर्ग में नौगांव की प्राची पंवार ने 100 मीटर, 200 मीटर और लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन का खिताब जीता। भटवाड़ी के अभिषेक ने 100 और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अक्षत पंवार ने जैवलिन थ्रो में प्रथम और लंबी कूद में द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में चिन्यालीसौड़ की दीपिका प्रथम, स्नेहा द्वितीय और भटवाड़ी की दीपिका तृतीय रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग की गोला फेंक स्पर्धा में डुंडा के सुजल रावत प्रथम, चिन्यालीसौड़ के नमन रावत द्वितीय और मोरी के अनीश तृतीय रहे।प्रतियोगिता में छह विकासखंडों के माध्यमिक शिक्षा के अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी पीएम श्री राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी और विकासखंड भटवाड़ी को दी गई थी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह बिष्ट, सुरजीत सिंह टोलिया और रमेश चंदोक ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य शिक्षाधिकारी अमित कोटियाल, बीईओ हर्षा रावत, प्रवीण कुमार, उत्तम नेगी, अवतार चौहान, बलवंत असवाल, गिरीश असवाल, शूरवीर मर्तोलिया मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें