फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैथल गांव में धूमधाम से मनाया गया सेल्कू मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम रैथल में समेश्वर सेल्कू मेला धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मां जगदंबा मंदिर चौक को फूलों से सजाया गया जिस पर देवता की डोली ने नृत्य किया। बाद में देवता के प्रसाद के रूप में इन फूलों को ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।
विज्ञापन

25 गते भाद्रपद को मां जगदंबा प्रांगण में समेश्वर सेल्कू मेला मनाया जाता है जिसमें समेश्वर देवता की डोली द्वारा चुने गए पांच गांव रैथल के ग्रामीण ही फूल लेकर आते हैं। बाद में इन फूलों को मंदिर चौक पर सजाया जाता है। पुष्पों का पूजन होने के बाद समेश्वर देवता की डोली इन फूलों के ऊपर नृत्य करती है। वहीं ग्रामीण देवता की डोली के साथ रासो, तांदी नृत्य करते हैं। इस मौके पर गजेंद्र राणा, प्रधान रैथल सुशीला राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकिता राणा, क्यार्क प्रधान सुनीता, नटीण प्रधान महेंद्र पोखरियाल, पूर्व प्रधान मनोज राणा, राजेंद्र थनवाण, विपिन राणा, जगेंद्र थनवाण, मनवीर रावत, सोबत राणा, रामचंद्र पंवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें