फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कमलेश्वर पैदल मार्ग में मिली अनियमितता की एसडीएम करेंगे जांच

Tue, 03 Jun 2025 07:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस पर डीएम ने दिए निर्देश, 129 शिकायतें की गईं दर्ज
विज्ञापन

पुरोला। तहसील दिवस के मौके पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट और विधायक दुर्गेश्वर लाल के सामने सड़क, पुल, सिंचाई नहर, गूल, पेयजल, विद्युत प्रतिकर आदि मामलों को लेकर 129 समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज हुई। वहीं रौन गांव से गुंदियाट गांव तक के कमलेश्वर पैदल मार्ग में अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम पुरोला को जांच के निर्देश दिए।
चन्देली के पास स्थित पुल के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों की करीब 100 नाली भूमि प्रभावित हो रही है। इस पर बलदेव सिंह रावत की ओर से उठाए गए मुद्दे पर जिलाधिकारी ने ईई लोक निर्माण विभाग को तत्काल प्रस्ताव तैयार करने और पुल को निष्प्रयोज्य घोषित करने के निर्देश दिए। लोनिवि की पुरानी कॉलोनी क्षेत्र में पैदल पुल निर्माण के लिए इस्टीमेट प्रस्तुत करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून को देखते हुए अवरुद्ध एवं क्षतिग्रस्त मार्गों के सुधार के लिए कार्यदायी संस्थाओं को धनराशि निर्गत की गई है। ऐसी सड़कों पर तात्कालिक मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाए। डीएम ने कहा कि पुरोला क्षेत्र के किसान आलू, टमाटर, मटर और लाल चावल जैसी नकदी फसलों का अच्छा उत्पादन करते हैं। इसलिए सिंचाई विभाग और लघु सिंचाई विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि सभी नहरों एवं गूलों को क्रियाशील रखें। रौन गांव निवासी घनश्याम बिजल्वाण की ओर से रौन से गुंदियाट गांव तक के कमलेश्वर पैदल मार्ग में अनियमितता की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम पुरोला को जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें