फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: तिलोथ में सड़क पर खड़ी स्कूल बसों से लग रहा है जाम

Fri, 20 Feb 2026 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय के पास पार्किंग होने के बाद भी हो रही है समस्या
विज्ञापन

उत्तरकाशी। लंबगांव मोटर मार्ग पर तिलोथ में बसें और बड़े वाहन खड़े होने के कारण वहां पर कई बार जाम की स्थिति बनने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि वहां पर अधिकांश एक निजी विद्यालय की बसें खड़ी होती है जबकि विद्यालय के पास अपनी पार्किंग है। उसके बावजूद सड़क पर वाहन खड़े होने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है।
स्थानीय निवासी इंद्रेश उनियाल ने कहा कि उत्तरकाशी-लंबगावं मोटर मार्ग जिले का मुख्य संपर्क मार्ग होने के साथ ही चारधाम यात्रा में भी इसके बाईपास व वन वे के रूप में प्रयोग किया जाता है। तिलोथ में सड़क किनारे खड़ी बसों के कारण कई बार वहां पर जाम की स्थिति बन जाती है। क्योंकि सड़क संकरी होने के कारण एक बड़ा वाहन आने पर छोटे वाहनों की आवाजाही भी बंद हो जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सभी बसें वहां पर स्थित निजी विद्यालय में संचालित की जाती है। स्कूल के पास अपनी पार्किंग होने के बावजूद उनके वाहन खड़े होने के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनकी मांग है कि परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को इन पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं स्कूल खुलते और छुट्टी के समय भी बसों के दरवाजों पर ही बच्चे लटकते हुए दिखते हैं। स्कूल बस संचालकों की ओर से कई बार चलती बसों में ही बच्चों को बैठाकर उनकी जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। टीएसआई लक्ष्मण सिंह का कहना है कि इस संबंध में विद्यालय से बात कर सड़क से बसों को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें