फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्रों को बांटी 10-10 हजार की छात्रवृत्ति

विज्ञापन
उत्तरकशी में रोटरी क्लब ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बांटी छात्रवृति। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
सौम्य काशी रोटरी क्लब की ओर से जिले के 15 पितृ विहीन एवं अनाथ मेधावी बच्चों को 10-10 हजार रुपये छात्रवृत्ति के साथ ही स्वेटर, स्कूल बैग एवं पठन सामग्री मुहैया कराई गई। कार्यक्रम में शामिल हुए डीएम मयूर दीक्षित ने रोटरी क्लब के प्रयास की सराहना करने के साथ ही मेधावियों को टिप्स दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र दत्त उनियाल ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए रोहित रावत, अंकिता, सोबत सिंह, अमन रावत, संदीप नेगी, गोपालमणि, दृष्टि मेहता, तनुजा पंवार, अनामिका, लक्ष्मी, ऊषा, नितेश, आयुष रावत, प्रियांशी रावत एवं काजल का चयन किया गया है। मुख्य अतिथि डीएम मयूर दीक्षित ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पूरी मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखने और सफलता के टिप्स दिए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद सेमल्टी, जल विद्युत निगम के ईई अमन बिष्ट, रोटरी क्लब की अध्यक्ष रजनी चौहान, उमेश बहुगुणा, अजय पुरी, शैलेंद्र नौटियाल, मोहन डबराल, डा. महेंद्रपाल परमार, राजेश जोशी, जमुना प्रसाद उनियाल, राम प्रकाश रावत, महावीर कुड़ियाल, संगीता जोशी, रमा डोभाल, कुसुम रेखी, मुक्ता गौड़, माधव जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें