फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: चिन्यालीसौड़ की बेटी सानिया ने शंघाई में जीता सिल्वर

Tue, 29 Sep 2026 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
रिटेल सेल व मार्केटिंग क्षेत्र में भारत का प्रतिनिधित्व कर जीता मेडल
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़।
नगर पालिका चिन्यालीसौड़ के वार्ड नंबर-5 की बेटी सानिया जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चीन के शंघाई में आयोजित वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता के रिटेल सेल व मार्केटिंग क्षेत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सानिया ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

सानिया की शुरुआती पढ़ाई चिन्यालीसौड़ में ही हुई। इसके बाद उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में डिग्री हासिल की। फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई के बाद रिटेल मार्केटिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को निखारते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई और अब शंघाई में भारत का प्रतिनिधित्व कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। सानिया के पिता बद्री जोशी चिन्यालीसौड़ में व्यापारी हैं, जबकि माता रेखा जोशी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। स्थानीय लोगों के लिए सानिया की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने चिन्यालीसौड़ जैसे छोटे शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के लिए पदक हासिल किया है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है। सानिया की सफलता पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, पालिकाध्यक्ष मनोज कोहली, पूर्व पालिकाध्यक्ष शूरवीर रांगड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा राणा, अमित सकलानी आदि जनप्रतिनिधियों व परिचितों ने परिवार को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें