राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ के ओपन बालक वर्ग में डुंडा के संदीप सिंह ने बाजी मारी।दौड़ में एनडीआरएफ के लव सिंह चौथे, ज्ञानसू के आकाश पांचवें स्थान पर रहे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ के ओपन बालक वर्ग में डुंडा के संदीप सिंह ने बाजी मारी। वहीं ज्ञानसू के रविंद्र सिंह दूसरे और एनडीआरएफ के मनमोहन सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
शनिवार को जिला खेल कार्यालय की ओर से ओपन बालक वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ हुई, जिसे एनडीआरएफ के उप निरीक्षक दिग्विजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में एनडीआरएफ के लव सिंह चौथे, ज्ञानसू के आकाश पांचवें स्थान पर रहे। इस मौके पर सहायक प्रशिक्षक नवीन सुयाल, उषा, जितेंद्र सिंह, कनिक पाल, अंकिता रावत, प्रीति मटूड़ा, एमसी शर्मा, रोहित असवाल, गीता देवी और विवेक राणा आदि मौजूद रहे। क्रॉस कंट्री दौड़ में 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।