फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: धरासू बैंड के पास गंगोत्री हाईवे पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही, यमुनोत्री अब भी बंद

Thu, 29 Sep 2022 07:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

बीआरओ ने गंगोत्री हाईवे पर मलबा हटाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आवाजाही सुचारू हो पाई। वहीं यमुनोत्री हाईवे अब भी बंद है।
विज्ञापन
हाईवे खुला - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धरासू बैंड के पास भारी भूस्खलन से बंद गंगोत्री हाईवे पर बृहस्पतिवार को आवाजाही शुरू हो गई जबकि यमुनोत्री हाईवे अब भी बंद है। हाईवे से मलबा हटाने का काम जारी है।  बीते बुधवार शाम करीब छह बजे धरासू बैंड के पास यमुनोत्री हाईवे पर अचानक भूस्खलन शुरू हुआ।

Char Dham Yatra 2022: विजयदशमी के दिन घोषित होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि

इससे हाईवे के नीचे से गुजर रहा गंगोत्री मार्ग भी मलबा गिरने से बंद हो गया। बृहस्पतिवार सुबह बीआरओ ने गंगोत्री हाईवे पर मलबा हटाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आवाजाही सुचारू हो पाई। वहीं यमुनोत्री हाईवे अब भी बंद है। हाईवे खोलने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से गंगोत्री हाईवे पर आवागमन को कुछ समय बंद रखा जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि यमुनोत्री हाईवे पर भी जल्द आवाजाही सुचारु की जाएगी। 

निर्माणाधीन मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर से बुजुर्ग घायल

मोरी विकासखंड के सौड़-तालुका-ओसला निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर चट्टान से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। बुजुर्ग को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क कटिंग के लिए विस्फोटकों का प्रयोग किया जा रहा है जिससे चट्टानों पर फंसे पत्थर लगातार गिर रहे हैं।

विज्ञापन


मोरी विकासखंड में पीएमजीएसवाई की ओर से सौड़-तालुका- ओसला मोटर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क कटिंग के लिए पीएमजीएसवाई विस्फोटक का प्रयोग कर रहे हैं। विस्फोट के बाद चट्टानों पर फंसे पत्थरों को निकालने के बजाय छोड़ दिया जा रहा है।

बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर सांकरी की ओर पैैदल जा रहे गंगाड़ गांव निवासी फूलक सिंह घींया गाड़ के समीप चट्टान से अचानक गिरे पत्थर की चपेट में आ गए। फूलक सिंह के पुत्र चैन सिंह ने बताया कि पत्थर लगने से उन्हें सिर पर गंभीर चोट आई है। फूलक सिंह को सीएचसी मोरी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन


वहीं पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता पीडीएस लिंगवाल ने बताया कि मोटर मार्ग निर्माण में विस्फोटक का प्रयोग नहीं किया जा रहा है जिस स्थान पर घटना हुई है वहां कठोर चट्टानें हैं। पत्थर गिरने की कोई संभावना नहीं है। फिर भी संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें