विकासखंड मोरी के बंगाण क्षेत्र में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज टिकोची में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमार छात्र-छात्राओं के खून के नमूने लिए। उन्हें जांच के लिए ऋषिकेश भेजा जाएगा। जबकि छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के की ओर से कराई गई जांच रिपोर्ट में लीवर इंफेक्शन की बात सामने आई है।
यहां करीब 30 छात्र-छात्राएं बीमार हैं जो एक सप्ताह से आंख व नाखून पीले पड़ने के साथ ही उल्टी की शिकायत कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आराकोट से डा. मयंक जुवांठा ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ विद्यालय में पहुंचकर छात्र-छात्राओं की जांच कर प्राथमिक उपचार किया था। शनिवार को सभी का ब्लड सैंपल लिया गया। संवाद