फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: व्यस्त मार्ग पर जंग लगा बिजली का खंभा बना खतरा

Thu, 23 Apr 2026 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमोला सड़क पर खोखला हो चुका है बिजली का पोल, राहगीर दहशत में
विज्ञापन

पुरोला। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या छह में कुमोला सड़क पर एक जर्जर बिजली का खंभा स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन गया है। आरा मशीन के पास खड़ा यह खंभा नीचे से जंग लगकर खोखला हो चुका है और कभी भी गिर सकता है। संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार और स्थानीय निवासी रवींद्र रावत ने बताया कि कुमोला सड़क पुरोला की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूल बसें, बच्चे और उपजिला चिकित्सालय जाने वाले मरीज व एंबुलेंस गुजरते हैं। यह रामा सिराई और कमल सिराई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग भी है, जिससे दिनभर भारी आवाजाही रहती है। ऐसी स्थिति में जर्जर खंभे का खड़ा रहना किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी अनहोनी की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। वहीं, अवर अभियंता विद्युत सुनील कुमार शाह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब जल्द ही खंभे की मरम्मत या उसे बदलने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें