फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुणावत के बफर जोन में बनाई जा रही सड़क,

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका बाड़ाहाट की ओर से नियमों को ताक पर रखकर वरुणावत के बफर जोन वाले हिस्से में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे कलक्ट्रेट सहित भटवाड़ी रोड बस्ती के लोगों ने खतरा बताया है। हालांकि प्रशासन ने पालिका को तत्काल काम बंद करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सड़क के लिए बस्ती के ऊपरी हिस्से में खुदाई किए जाने से घबराए स्थानीय लोगों ने प्रशासन को पत्र लिखकर इस पर आपत्ति जताई। क्षेत्र के बुद्धि सिंह कुमाईं, रामानंद रतूड़ी, गणनाथ राणा, मजहर अली, चैन सिंह चौहान, खजान सिंह चौहान, जगमोहन सिंह, सत्येंद्र कुमाईं आदि ने डीएम को पत्र लिखकर इस संवेदनशील हिस्से में सड़क खोदने का विरोध किया है। एसडीएम देवेंद्र नेगी का कहना है कि मस्जिद मोहल्ला से गोफियारा के बीच सड़क निर्माण कराए जाने की सूचना मिली है। पालिका बाड़ाहाट क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर ईओ को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी गई है। साथ ही निर्माण तत्काल रोकने के आदेश दिए गए हैं। ईओ सुशील कुरील का कहना है कि सड़क निर्माण पालिका नहीं करा रही है। निर्माण बाबू और जेई से रिपोर्ट मांगी जा रही है। जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें