बीते दिनों जनपद से संदेह के आधार पर जांच के लिए लैब भेजे गए सभी पांच सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। फिलहाल जिले में कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। जिले में मौजूद दो विदेशी पर्यटकों के सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं।
डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि बीते दिनों जनपद में संदेह के आधार पर पांच लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए थे। इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। संबंधित लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद उन्हें अभी होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। बाहर से आए सभी लोगों को होम क्वारंटीन में रहने के दिशा निर्देश के साथ ही उन पर निरंतर नजर रखी जा रही है।