फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जीपीएफ भुगतान के लिए सेवानिवृत्त उपवनक्षेत्राधिकारी एक साल से परेशान

Fri, 01 May 2026 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
कृपाल सिंह बुटोला का आरोप- कोषागार के चक्कर लगवाए, अब 9,780 रुपये के लिए भी अटका भुगतान
विज्ञापन

उत्तरकाशी। कोषागार विभाग पर भूमि संरक्षण वन प्रभाग से सेवानिवृत्त उपवनक्षेत्राधिकारी कृपाल सिंह बुटोला को उनकी सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) की राशि के भुगतान के लिए एक वर्ष से परेशान करने का आरोप लगा है। पटूड़ी गांव निवासी बुटोला के अनुसार करीब 15,21,739 रुपये के भुगतान में देरी के साथ अब तक पूरी धनराशि नहीं दी गई है और शेष 9,780 रुपये के लिए भी उन्हें लगातार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
बुटोला ने बताया कि वे पिछले वर्ष फरवरी में सेवानिवृत्त हुए थे। कोषागार की ओर से जीपीएफ का 90 प्रतिशत भुगतान तो कर दिया गया, लेकिन शेष 10 प्रतिशत के लिए उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। कई बार कार्यालय जाने के बावजूद भुगतान नहीं होने और सुविधा शुल्क की मांग किए जाने के आरोप के बाद उन्होंने सूचना का अधिकार का सहारा लिया। इसके बाद 2,54,854 रुपये में से 2,08,326 रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बार-बार प्रयास के बाद गत माह 36 हजार रुपये और दिए गए, लेकिन अब भी 9,780 रुपये का भुगतान लंबित है। बुटोला ने कहा कि यह उनकी मेहनत की कमाई है, जिसके लिए भी उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। वहीं, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशीष ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी इस मामले में उनसे नहीं मिले हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी बिंदुओं की जांच कर जल्द ही पूरा भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें