फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेशमा शाह के गानों में झूमें दर्शक

Sat, 29 Oct 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
programme - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हिना एसोसिएशन मंजियाली की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर यमुनाघाटी की गायिका रेशमा शाह ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियां दी। जमुना कू पाणाी, अगलाड़ की माछी, चांदना की चौकि ओई मामा आदि गानों पर लोग जमकर थिरके।
विज्ञापन


हीना क्लब मंजियाली डेढ़ दशक से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करता है, जिसमें क्षेत्र की कई टीमें प्रतिभाग करती है। इस वर्ष भी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को आकर्षण देने के लिए क्षेत्र की गायिका रेशमा शाह को आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक मालचंद, जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य रैबीर चौहान, विजय बधानी, श्याम सिंह राणा, राजेश रावत, एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद चौहान, विनोद राणा, हरि मोहन सिंह, विजय, द्रविड़ कोहली, उपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें