उत्तरकाशी के डुंडा गांव में बगड्वाल देवता के मंदिर में आयोजित अनुष्ठान में शामिल गंगोत्री विधाय
- फोटो : UTTER KASHI
गंगोत्री विधायक गोपाल रावत डुंडा गांव स्थित बगड्वाल देवता के मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने तीन लाख विधायक निधि से हुए कार्यों का लोकार्पण भी किया।
डुंडा गांव स्थित बगड्वाल देवता मंदिर में विधायक निधि के तीन लाख की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य कराए गए। कार्य पूरे होने पर सोमवार को ग्रामीणों ने मंदिर में शुद्धिकरण यज्ञ एवं विश्व शांति पाठ का आयोजन किया। इस मौके पर डुंडा गांव की प्रधान पुष्पा भट्ट, जयवीर चौहान, महावीर नेगी, भरत सिंह बिष्ट, विक्रम पंवार, राजेश भट्ट, राजेंद्र डंगवाल, कमल सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, मनवीर गुसाईं, कुशलानंद भट्ट, पूर्ण सिंह गुसाईं, जगत गुसाईं, संदीप चौहान आदि मौजूद रहे।