फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : जाखधार-घनसाली, अखोड़ी-मूलगढ़ सड़क पर गड्ढों से मिलेगी मुक्ति

Wed, 15 Apr 2026 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
दो सड़कों पर डामरीकरण कार्य के लिए मिली 1.43 करोड़ की स्वीकृत
विज्ञापन

नई टिहरी। लंबे इंतजार के बाद जाखधार-घनसाली, अखोड़ी-हुलानाखाल-मूलगढ़ मोटर मार्ग की सेहत सुधरने की उम्मीद जगी है। उक्त दोनों सड़कों पर मरम्मत कार्य के लिए 1.43 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। लोनिवि टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर मई से सड़कों पर मरम्मत और डामरीकरण कार्य शुरू करेगा। दोनों सड़कों पर डामरीकरण की स्वीकृति मिलने से स्थानीय लोग उत्साहित है।
भिलंगना ब्लॉक के जाखधार-घनसाली सड़क किमी एक से 18 तक खस्ताहाल बनी हुई है। मरम्मत के अभाव में जगह-जगह गड्ढे बने हुए है। हालांकि बीते अक्तूबर माह में लोनिवि ने पैचवर्क कार्य भी किया था, लेकिन कुछ स्थानों पैचवर्क भी उखड़ गया है। अखोड़ी-हुलानाखाल-मूलगढ़ सड़क किमी 40 से 43 के बीच सबसे खराब स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

आपदा के दौरान जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। र्जीणर्शीण सड़क मार्ग पर लोगों को जोखिमभरा सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा था। धूल मिट्टी उड़ने से सफर के दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या से राहत पाने के लिए स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क मरम्मत करने की मांग करते आ रहे थे।
काफी लंबे इंतजार के बाद जाखधार-घनसाली मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 75 लाख और अखोड़ी-हुलानाखाल-मूलगढ़ सड़क मार्ग पर डामरीकरण कार्य के लिए लगभग 68 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सड़क पर मरम्मत कार्य होने के बाद उन्हें सुगम सफर करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन



जाखधार-घनसाली, अखोड़ी-हुलानाखाल-मूलगढ़ माोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। निर्माण कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आगामी मई-जून माह में कार्य शुरू किया जाएगा।
-दिनेश चंद्र नौटियाल, ईई लोनिवि घनसाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें