श्री आदर्श रामलीला समिति की ओर से गढ़वाली बोली में रामलीला आयोजन के लिए मनेरी में कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान आईटीबीपी के सेवानिवृत्त सहायक सेनानी स्व. मान सिंह चौहान को श्रद्धांजलि दी गई।
शुक्रवार को मनेरी स्थित एक होटल में कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। स्व. मान सिंह चौहान की पत्नी बलमा चौहान व बेटे विजय चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री आदर्श रामलीला समिति के मुख्य उद्घोषक जयेंद्र पंवार ने बताया कि समिति द्वारा गढ़वाली बोली में संवाद एवं चौपाइयों की रचना की जा रही है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंगला राणा, धन सिंह राणा, समिति के अध्यक्ष गजेंद्र मटूड़ा, भूपेश कुड़ियाल, राधाकृष्ण नौटियाल, केशर सिंह सजवाण, कमल रावत, प्रताप रावत, कैलाश सेमवाल, अजय पंवार, माधव नौटियाल, महेंद्र पंवार, विक्रम शाह, बचन घलवान, गोविंद राम, रजत कुमार, पूरन सिंह राणा मौजूद रहे। ब्यूरो