फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटे की होली खेलकर मनाया लोसर का जश्न

विज्ञापन
डुंडा लोसर पर्व के दौरान आटे की होली खेलकर जश्न मनाते भोटिया समुदाय के लोग। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
जाड भोटिया समुदाय के वीरपुर डुंडा व पुरोला प्रखंड के अंगोड़ा गांव में इन दिनों लोसर पर्व की धूम है। शनिवार को यहां भोटिया समाज से जुड़े लोगों ने आटे की होली खेल कर जमकर जश्न मनाया। साथ ही अपने घरों पर नए धार्मिक झंडे फहराए और बौद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

बौद्ध पंचाग अनुसार नए साल के स्वागत में मनाए जाने वाले लोसर पर्व में संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिलती है। समुदाय के लोगों ने बीते बृहस्पतिवार की रात चीड़ के छिलकों से बनी मशालें जलाकर दीपावली के साथ लोसर पर्व की शुरूआत की। शनिवार को भोटिया समाज ने आटे की होली खेली। इस दौरान चावल से बनी छंग को प्रसाद स्वरूप होली खेलने आए मेहमानों को परोसा गया। इस मौके पर गढ़वाल खांपा जनजाति समिति के अध्यक्ष सुंदर खांपा, संगीता भोटिया, टीके सहित कई मौजूद रहे।
उधर, पुरोला के अंगोड़ा गांव के भोटियाण में भी लोसर पर्व की शुरुआत हो गई। भोटिया समाज के लोगों ने पर्व की शुरुआत गांव के बौद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना कर चावल से बनी छंग आदि का भोग लगाकर गांव की सुख-समृद्धि की कामना से शुरू की। यहां आटे की होली भी खेली गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान अनीता, पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह नेगी, फुंजो, अजय रिंगजे, सौरव, धर्म सिंह, गौरव, सोनम छरिंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें