फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटियों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार पूरी रात जिले की निचली घाटियों में रिमझिम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। एक बार फिर यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत जिले में समुद्र सतह से तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह तक जिले की निचली घाटियों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। जिले में यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत समुद्र सतह से तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाके एक बार फिर बर्फ से ढक गए हैं। धामों में करीब एक फीट बर्फ जमा हो गई है। सोमवार को जिला मुख्यालय समेत निचली घाटियों में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में अधिकतम 5 डिग्री और न्यूनतम माइनस 6 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें