फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: होली के दिन बंद रहेगी राफ्टिंग, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के दिन हुडदंग करने वालों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर
विज्ञापन

नई टिहरी/नैनबाग। जिले में होली के त्योहार पर हुड़दंग को रोकन के लिए पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने सभी थाना-चौकी प्रभारियों को सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। होली के दिन 25 मार्च को राफ्टिंग पूरी तरह से बंद रहेगी। टिहरी झील में बोटिंग सामान्य रूप से चलती रहेगी। वहीं आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए अगर तेज ध्वनि में भी डीजे बजाया जाता है, तो उसे भी जब्त कर लिया जाएगा।
होली पर्व के मद्देनजर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी व सतर्कता के साथ पुलिस गश्त करेगी। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि गंगा नदी में 25 मार्च को राफ्टिंग पूरी रहत से बंद रहेगी। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस जवानों की तैनाती के साथ ही जिलेभर में लगे सीसीटीवी से पूरी तरह से नजर रखी जा रही है, जिससे शांति व्यवस्था के साथ ही किसी भी प्रकार से कोई अप्रिय घटना न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, कैंपटी थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने के लिए स्थानीय लोगों और व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत, बिजेंद्र पंवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार, प्रेम सिंह पंवार, अशोक नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें