फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध आपूर्ति में पुष्पा, शकुंतला और जतना अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरी विकास विभाग ने गत वर्ष में सर्वाधिक दुग्ध आपूर्ति करने वाले महिला दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित किया, जिसमें ग्राम मातली की पुष्पा प्रथम, कल्याणी की शकुंतला द्वितीय और जेष्टवाड़ी गांव की जतना तृतीय रही।
विज्ञापन

मातली की एक डेरी में आयोजित कार्यक्रम में महिला अधिवक्ता पुष्पा गौतम ने महिला दुग्ध उत्पादकों को महिला अधिकार के संबंध में कानूनों की जानकारी दी। अधिवक्ता आनंद गौतम ने महिला संरक्षण के बारे में बताया। वहीं डा. रामचंद्र राणा ने पशुपालन, पशु टीकाकरण व पशुओं से संबंधित संक्रामक रोगों के बारे में बताया। विभाग में सहायक निदेशक पीयूष आर्य ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जुलाई 2021 से सितंबर 2021 तक सबसे ज्यादा दुग्ध आपूर्ति करने वाले महिला उत्पादकों को क्रमश: दस हजार, सात हजार और पांच हजार का चेक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें