रामलीला मैदान में स्व. सविता कंसवाल और स्व. नौमी रावत की स्मृति में आयोजित हुआ फुटबाल टूर्नामेंट
उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में स्व. सविता कंसवाल और स्व. नौमी रावत की स्मृति में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन एफसी पुरोला, एफसी नाकुरी, खेलों इंडिया और उत्तरकाशी स्ट्राइकर्स की टीम ने जीत हासिल की।
शुक्रवार को दूसरे दिन रामलीला मैदान में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, गंगा सिंह और अरुण बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ करवाया। टूर्नामेंट का पहला मैच एफसी ज्ञानसू और एफसी पुरोला के बीच खेला गया है। मुकाबले में एफसी पुरोला के सचिन ने 1-0 से अपनी टीम को जीत दिलाई।
दूसरा मैच एफसी नाकुरी और आईसी इलेवन के मध्य खेला गया। इसमें एफसी नाकुरी से नितिन और आकाश ने 1-1 गोल दागकर टीम को 2-0 से जीत दिलाई। वहीं तीसरा मैच एलडीसी और खेलो इंडिया के बीच खेला गया। मुकाबले के पहले हाफ में एलडीसी से सुमित ने 1 गोल किया। दूसरे हाॅफ खेलो इंडिया के अंशुल ने 1 गोल कर मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर रहा।
हाफ टाइम के बाद खेलो इंडिया के अमित, इशानत, अंशुल ने 1-1 गोल कर टीम को 4-1 से जीत दिलाई। टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला पुरोला एफसी और उत्तरकाशी स्ट्राइकर्स के बीच हुआ जिसमें शुरूवाती 40 सैंकेड स्ट्राइकर्स के शुभ भंडारी ने 1 गोल करके टीम को बढ़त दिलाई। वहीं स्ट्राइकर्स के पंकज रजवार ने दूसरा गोल कर पुरोला को 2-0 से पराजित किया। टूर्नामेंट के दौरान अमित पंवार, जसपाल, शशांक, खुशपाल, रुद्र ठाकुर, सुजल, कार्तिक ने रेफरी की भूमिका निभाई।