पुरोला। सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को विकासखंड मोरी में जन सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया गया। शिविर में प्राप्त 13 शिकायतों में से आठ का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शिविर में विधायक दुर्गेश्वर लाल और उपजिलाधिकारी मुकेश चंद रमोला ने लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में भूमि पर अवैध कब्जा, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण भुगतान, बिजली बिल और जल जीवन मिशन से जुड़े मामले शामिल रहे। पशुपालन विभाग ने फिताड़ी अग्निकांड से प्रभावित 8 परिवारों को 30-30 हजार रुपये के राहत सहायता चेक वितरित किए। वहीं स्वास्थ्य, आयुष, कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, एनआरएलएम, पंचायतीराज, बैंकिंग सहित विभिन्न विभागों ने कुल 365 लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया तथा विभागीय जानकारी उपलब्ध कराई। शिविर में उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला, विकास खंड अधिकारी शशि भूषण बिंजोला, मोरी प्रमुख रणदेव राणा, कमलेश रावत, राजीव कुंवर, प्रेम चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद