कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को डीएम मयूर दीक्षित ने स्काउट गाइड के तहत जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। सीडीओ पीसी डंडरियाल ने विभिन्न विभागों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
मंगलवार को मसीह दिलासा स्कूल में स्काउट गाइड के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद सेमल्टी, स्काउट गाइड के जिला सचिव डॉ. सुरेंद्र मेहरा, कोषाध्यक्ष मंगल पंवार, संगठन आयुक्त युद्धवीर राणा, विजयलक्ष्मी रावत, किशन राणा, राजेश जोशी मौजूद रहे। इधर, सीडीओ पीसी डंडरियाल ने घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों पर मास्क नहीं तो गैस नहीं के स्टीकर चस्पा कर लोगों तक बचाव का संदेश प्रसारित किया। इस मौके पर एडीएम तीर्थपाल सिंह, गोपाल मटूड़ा, प्रकाश खत्री, देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद थे।