फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्क ब्रिज के नीचे खच्चर बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ में क्षेत्र भ्रमण के दौरान खच्चर संचालकों की समस्या सुनते डीएम मयूर दीक्षित। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
रेता-बजरी चुगान में आ रही परेशानी को लेकर शनिवार को खच्चर मालिक व संचालकों ने अपने खच्चर आर्क ब्रिज के नीचे बांधकर विरोध जताया। डीएम मयूर दीक्षित ने खच्चर संचालकों को समस्या के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

प्रखंड में खच्चर मालिक व संचालक लंबे समय से रेता-बजरी चुगान के लिए परमिट जारी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन परमिट जारी नहीं होने से उन्हें चुगान में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खच्चर संचालकों की यूनियन के अध्यक्ष जयबीर चौहान ने कहा कि रोजी रोटी कमाने के लिए कई बेरोजगारों ने सरकार से लाखों रुपये कर्ज ले रखा है। लेकिन खच्चर संचालकों के लिए चुगान की कोई ठोस नीति और परमिट व्यवस्था नहीं की गई है। कहा कि जब खच्चर संचालक राजस्व देने को तैयार है तो उन्हें भी परमिट जारी किए जाने चाहिए। क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे डीएम दीक्षित ने खच्चर संचालकों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। विरोध जताने वालों में कुलबीर चौहान, जगमोहन चौहान, आत्माराम, मुरली, शांति लाल, रणबीर चौहान, चंद्रमंणी कटकेती, मोहन नौटियाल आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें