फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेब सीरीज तांडव के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदूवादी विचारधारा से जुड़े लोगों ने रविवार को बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की वेब सीरीज तांडव के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में एकजुट हुए लोगों ने बॉलीवुड अभिनेता पर वेब सीरीज के माध्यम से हिंदू धर्म व देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा व युवा कार्यकर्ता लोकेश उनियाल ने कहा कि भारत में रहकर ही भारतीय परंपराओं व संस्कृति का मजाक उड़ाना शर्मनाक है। भारत विरोधी ऐसे फिल्म स्टारों की फिल्मों का भी विरोध होना चाहिए। कहा कि फिल्म और वेब सीरीज के माध्यम से हिंदू विरोधी विचारों का प्रचार-प्रसार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अरविंद रावत, सरोज माहिल, लोकेश, देवेंद्र नौडियाल, चन्द्रकांता, भागीराम, दिवाकर, रामप्यारी रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें