फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रोथ सेंटरों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें :डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्रोथ सेंटरों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ग्रोथ सेंटरों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और इनकी ब्रांडिंग पर जोर दिया। साथ ही एग्री बिजनेस से जुड़े ग्रोथ सेंटरों को माइक्रो फूड प्रोसेसिंग से जोड़ने और ग्रोथ सेंटरों को अपडेट करने को कहा।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्रोथ सेंटरों की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों से ग्रोथ सेंटरों के उत्पादों की क्वालिटी और मार्केटिंग सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही ऑनलाइन मार्केटिंग पर भी ध्यान देने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने उद्योग विभाग के महाप्रबंधक को ग्रोथ सेंटरों को अपडेट करने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने को कहा। उन्होंने ऊनी वस्त्रों में डिजाइन संबंधी कार्यों के लिए अनुभवी प्रशिक्षक नियुक्त करने व वोकल फॉर लोकल की परिकल्पना को मजबूत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ पीसी डंडरियाल, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक उत्तम कुमार तिवारी, कृषि अधिकारी गोपाल भंडारी, सहायक निदेशक मत्स्य प्रमोद शुक्ला, पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री आदि अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें