फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: त्रैवार्षिक सेम मुखेम मेले की तैयारियां शुरू

Tue, 11 Nov 2025 07:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला स्थल मड़भागी सौड़ और मंदिर पहुंचकर डीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। सेम-मुखेम नागराजा मेले के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इस साल 25 व 26 नवंबर त्रैवार्षिक मेले का आयोजन होना है। डीएम नितिका खंडेलवाल ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ मेला स्थल मड़भागी सौड़ का निरीक्षण किया।
उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को मेला स्थल से सेम मुखेम मंदिर तक झाड़ी कटान, जिला पंचायत को सफाई करवाने, ग्रामीण निर्माण विभाग को धर्मशाला के निर्माण कार्य व सुरक्षात्मक दीवार को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। लोनिवि के ईई योगेश कुमार को सड़क और पार्किंग में व्यवस्थाएं बेहतर बनाने कहा।
विज्ञापन

मंदिर समिति के प्रबंधक विजय पोखरियाल ने मेला स्थल में पानी के लिए दो टैंकरों की व्यवस्था, प्रतापनगर ब्लॉक विद्यालयों में मेला अवकाश घोषित करने, मंदिर तक स्थायी स्ट्रीट लाइट लगाने, विभागीय स्टॉल लगवाने की मांग की। डीएम ने बताया कि मंदिर समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत ने 15 दिन पहले मेला आयोजन के संबंध में पत्र दिया था उसी के अनुरूप मेले की सभी तैयारियां पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

बाद में डीएम आपदा प्रभावित पोखरी गांव में हो रहे भू-धंसाव का निरीक्षण किया। डीएम ने ग्रामीणों को राजस्व विभाग के साथ भूमि चयन के लिए मौका मुआयना करने को कहा। इस मौके पर एसडीएम स्नेहिल कुंवर, ब्लॉक प्रमुख मनीषा पंवार, जिला पंचायत सदस्य विजय पंवार, ईई जल संस्थान प्रशांत भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें