फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी में पहले दिन 17 को लगी निशुल्क बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना का एहतियाती टीका लगना शुरू हो गया है। शुक्रवार को पहले दिन जिला अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र पर इस आयु वर्ग के 17 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं चमोली जिले में सोमवार से एहतियाती टीका लगना शुरू होगा।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार ने 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों को निशुल्क कोरोना का एहतियाती टीका लगाने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत जिले में उक्त आयु वर्ग के 198161 लोगों यह टीका लगाया जाना है। टीके की कमी के कारण शुक्रवार को पहले दिन जिला अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र पर ही डोज लगाई जा सकी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. शैलेंद्र बिजल्वाण ने बताया कि सूचना मिलते ही गाड़ी भेजकर टीके मंगवा दिए गए हैं। जिले के सभी केंद्रों पर टीके भेज दिए जाएंगे और सोमवार से टीकाकरण शुरू होगा।
वहीं चमोली के प्रभारी सीएमओ डा. उमा रावत ने बताया कि जिले में वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता होने पर अभियान 18 जुलाई से सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर शुरू होगा। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग और मौके पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। जिले में 2,22878 लोगों को बूस्टर डोज का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें