फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी के जवानों को सिखाए खोज एवं बचाव के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार महाकुंभ ड्यूटी के लिए 200 पीआरडी जवानों को मनेरा स्टेडियम में सघन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शनिवार को आपदा प्रबंधन विभाग के प्रशिक्षकों ने खोज एवं बचाव के गुर सिखाए।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा हरिद्वार महाकुंभ ड्यूटी के लिए पीआरडी के जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस लाइन से आए प्रशिक्षक जयपाल सिंह एवं त्रेपन सिंह राणा ने ड्रिल, कदम ताला तथा ड्यूटी के नियम सिखाए। शनिवार को आपदा प्रबंधन विभाग के मास्टर ट्रेनर चैन सिंह रावत एवं मस्तान भंडारी ने जवानों को रैपलिंग, जुमारिंग कर खड़ी पहाड़ी से नीचे उतरने और चढ़ने के गुर सिखाए। जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने बताया कि प्रशिक्षण 23 फरवरी तक चलेगा। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवेश पैन्यूली, प्रकाश भंडारी एवं मानवेंद्र राणा, धनेश्वर रावत, जयदेव चौहान, राकेश मिश्रा, धरतीचंद रमोला, गजेंद्र राणा, इंद्रमणि बौड़ाई आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें