फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में उठा आपातकालीन 108 सेवा का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत नौगांव की बैठक में शनिवार को पहली बार आपातकालीन 108 सेवा का मुद्दा उठा। पंचायत प्रतिनिधियों सेवा से जुड़े कर्मचारियों पर देहरादून रेफर होने वाली गर्भवती महिलाओं की रेफर स्लिप बदलकर उन्हें अपनी सेटिंग के प्राइवेट अस्पतालों में ले जाने का आरोप लगाया। कहा कि वहां गर्भवती महिला और उनके परिजनों से मनमर्जी का पैसा वसूला जाता है। डीएम मयूर दीक्षित ने मामले पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने यमुनाघाटी में तेजी से फैल रहे नशे के कारोबार पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। राज्य मंत्री जगबीर भंडारी ने डीएम को सभी अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश जारी करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के फील्ड में नहीं जाने से समस्याएं आ रही हैं। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली व पानी आदि मूलभूत सुविधाओं पर कार्य करना उनकी प्राथमिकता में है। कंडारी की प्रधान विनीता गौड़ ने सारीगाड़-कंडारी मोटरमार्ग, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजना देवी ने नरयुंका बैंड से खाबला मोटर मार्ग और प्रेम चौहान ने गडोली-राजगढ़ी मोटर मार्ग का मुद्दा सदन में उठाया।
कनिष्ठ उपप्रमुख दर्शनी नेगी ने बताया कि ऊर्जा निगम ने जो पोल लगाए हैं, वो कभी भी गिर सकते हैं। प्रधान कुंवा शांति थपलियाल ने कहा कि उद्यान विभाग किसानों को समय पर बीज और दवाई नहीं दे रहा है। बैठक में ज्येष्ठ उप प्रमुख कृष्ण सिंह राणा, एसडीएम चतर सिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि पुरोला विजयपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य दलवीर चंद, प्रधान संगठन के अध्यक्ष बलवंत सिंह, विकास मैठाणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें