उत्तरकाशी। गोपाल गो लोक धाम गंगोरी समिति की बैठक में बाजार में लोगों की ओर से गाय को छोड़ने पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही गो मां के संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए प्रताप रावत को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
सोमवार को गंगोरी में गो पूजन और धेनु मानस पाठ वैदिक यज्ञ अनुष्ठान समिति के संरक्षक आचार्य शिव प्रसाद सेमवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए प्रताप रावत अध्यक्ष, शिव प्रसाद सचिव, चंद्रशेखर भट्ट को उपाध्यक्ष, राजीव सेमवाल कोषाध्यक्ष, बिजेंद्र भट्ट सह कोषाध्यक्ष, उपेंद्र भंडारी सहसचिव, रुकम सिंह मटूडा और भगीरथ प्रसाद खंडूड़ी प्रचार सचिव, विजय प्रकाश भट्ट ऑडिटर चुना गया।
वहीं, महिला बिंग में जयेंद्री राणा अध्यक्ष, कुसुम भंडारी सचिव चुनी गई। साथ ही गाय माता के संरक्षण को लेकर संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ. राधेश्याम खंडूड़ी, राजेंद्र सिंह रावत, डॉ. डीडी पैंयूली राजीव सेमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद