फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गड्ढों और सड़क पर बहते पानी ने बढ़ाई परेशानी

Sat, 05 Sep 2026 04:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय के नजदीक बग्याल गांव का करीब चार किमी मोटर मार्ग बरसात के बाद बदहाल हो गया है। मार्ग के करीब ढाई किमी हिस्से में जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हैं। साथ ही सड़क पर बहते पानी से वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को भी आवाजाही में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

भटवाड़ी ब्लॉक के कनिष्ठ प्रमुख योगेश डंगवाल और ग्राम प्रधान पुष्पा भट्ट ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। जगह-जगह गड्ढों में पानी भरने और सड़क पर पानी बहने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने जल्द मार्ग की मरम्मत और सुधारीकरण कार्य शुरू कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें